फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   road accident,etah news,etah hospital,accident news,etah accident news,groom's brother died in a road accident

दूल्हे के भाई सहित दो की सड़क दुर्घटना में मौत

Sun, 09 May 2021 10:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
road accident,etah news,etah hospital,accident news,etah accident news,groom's brother died in a road accident
एटा। शादी में मिली बाइक पर सवार होकर बारात के साथ घर आ रहा दूल्हे क ा भाई सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। वहीं बाइक पर बैठा एक अन्य व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। उसे अलीगढ़ रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला नगला पोता निवासी बृजेश की शादी कासगंज के नवादा में हुई। परिवार के चंद्रभान और राहुल ने बताया कि रविवार दोपहर बारात लौट रही थी। दूल्हे को शादी में मिली बाइक से उसका भाई रोहित कुमार आ रहा था। नाई का काम कर रहा दिनेश कुमार भी बाइक पर बैठा था। गांव मैमड़ी मोड़ थाना सिढ़पुरा जिला कासगंज के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें एटा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान रोहित की मौत हो गई। जबकि गंभीर घायल दिनेश को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान दिनेश की भी मौत हो गई। शादी वाले घर में मौत होने से कोहराम मचा हुआ है। परिजनों की शादी की खुशियां गम में बदल गईं। परिजनों ने मृतकों का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। वे शव को लेकर गांव चले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed