{"_id":"5ef8d46b8ebc3e42ed43d87c","slug":"rise-in-price-of-petro-things-etah-news-agr4481711139","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों से बिगड़ दिया बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों से बिगड़ दिया बजट
विज्ञापन
एटा। पूरे देश में पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी होने से कारोबारी से लेकर किसानों तक बजट बिगड़ गया है। डीजल शुक्रवार को 72 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से पेट्रोल पंप पर बिका। इसी के मद्देनजर ट्रांसपोर्ट मालिकों ने भी माल का भाड़ा बढ़ा दिया है। वहीं किसान भी इससे चितिंत दिखाई दे रहे हैं।
शुक्रवार को डीजल के दामों में 14 पैसे का इजाफा हुआ, जिसके बाद 72 रुपये 18 पैसे प्रति लीटर के हिसाब से बिका। रोजाना बढ़ रहे डीजल के दामों से ट्रांसपोर्ट मालिकों ने अपने किराए में लगभग 10 फीसदी की वृद्धि कर दी है। वहीं किसान अधिकतर इंजन के सहारे खेत में पानी की भराई कराते हैं जो कि उन्हें अब महंगा पड़ेगा।
वहीं खेत की जुताई के दामों में भी इजाफा हो गया है। मंडी से सब्जी लाने व ले जाने वाले ट्रांसपोर्ट वाहन भी करीब 50 रुपये अधिक वसूल रहे हैं। जनपद में डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी होने से चारों तरफ महंगाई ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
- पिछले 15 दिनों से डीजल के दामों में लगातार वृद्धि हो रही है। जिससे माल ढुलाई का किराया भी बढ़ाना पड़ा है। इसमें लगभग 10 फीसदी की वृद्धि हुई है। - कफील अहमद, ट्रांसपोर्ट मालिक।
- डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी होने से पहले किराया 10 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से लेते थे, लेकिन अब 11 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से भाड़ा ले रहे हैं। - बबलू, ट्रांसपोर्ट मालिक।
- मंडी से सब्जी लाने व ले जाने के लिए पहले 150 रुपये का भाड़ा देना पड़ता था, लेकिन जब से डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी हुई है तब से ट्रांसपोर्ट वाहन 200 रुपये किराया ले रहे हैं। - मोहम्मद खालिद, सब्जी विक्रेता।
- डीजल के दाम क्या बढ़े हैं, महंगाई हमें झेलनी पड़ रही है। एक तरफ सब्जी सस्ती बिक रही है, वहीं दूसरी तरफ डीजल के दाम बढ़ने से किराया भी बढ़ा दिया है। - अजीम, सब्जी विक्रेता।
- डीजल के दाम बढ़ने से अब तो खेती करना भी मुश्किल पड़ गया है। पहले खेत की जुताई 120 रुपये प्रति बीघा के हिसाब से होती थी, लेकिन अब 150 रुपये प्रति बीघा के हिसाब से हो रही है। - रामनरेश, किसान।
- डीजल के दाम बढ़ने से कारोबारियों का पूरा बजट बिगड़ चुका है। वहीं महंगाई ने भी कमर तोड़कर रख दी है। लगभग 25 फीसदी महंगाई बाजार में हो चुकी है। किसानों की हालत सबसे ज्यादा खराब हो गई है। - अतुल राठी, अध्यक्ष, व्यापार मंडल।