{"_id":"57127e424f1c1bd36c4a6ba0","slug":"rijola-mein-nau-makaanon-mein-lagee-aag","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिजौला में नौ मकानों में लगी आग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिजौला में नौ मकानों में लगी आग
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
Updated Sat, 16 Apr 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
नौ मकानों में आग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम नगला रिजौला में शनिवार को नौ मकानों में आग लग गई। मकानों में रखा सामान जल गया। एक भैंस भी झुलस कर मर गईं। दमकल कर्मियों और ग्रामीणों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
गांव में अज्ञात कारणों से पातीराम के मकान में आग लग गई। तेज हवा के चलते गांव निवासी देवेंद्र, नीरज, रुपराम, बच्चनलाल, चरनसिंह, मायादेवी, सुधादेवी, शेरसिंह के मकानों को अपनी चपेट में ले लिया। मकानों में लगी आग को देखकर खेत पर काम कर रहे लोग गांव की और दौड़े। ग्रामीणों ने आग को बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। इसी दौरान आग से शेरसिंह के मकान में रखा गैस का सिलेंडर फट गया। आग और भी विकराल हो गई। लोगों ने फायर कर्मियों को आग की सूचना दी। सूचना पर दमकल गाड़ी और फायर कर्मी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों एवं फायर कर्मियों ने काफी देर बाद आग को बुझाया। बताया गया कि देवेंद्र की 25 हजार रुपये की नगदी एवं आभूषण जल गए। पातीराम की भैंस आग में झुलस कर मर गई। जबकि अन्य ग्रामीणों के घरों में रखा सामान भी आग में जल गया। जानकारी पर राजस्वकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। बसपा नेता अहमद हुसैन ने गांव में पहुंचकर लोगों के नुकसान की जानकारी ली और उन्हें मदद का भरोसा दिया।