{"_id":"66d5efbfd0147f7be106a521","slug":"report-on-the-case-of-a-loving-couple-found-hanging-from-the-same-noose-etah-news-c-163-1-eta1001-122231-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: एक ही फंदे से लटके मिले प्रेमी युगल के मामले में रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: एक ही फंदे से लटके मिले प्रेमी युगल के मामले में रिपोर्ट
Mon, 02 Sep 2024 10:32 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 02 Sep 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना कोतवाली देहात के गांव नगला पाती में 24 जून को प्रेमी युगल के शव नीम के पेड़ पर एक ही फंदे से लटकते हुए मिले थे। दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए थे। अदालत के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
गांव नगला पाती निवासी विमलेश ने बताया कि बेटी करिश्मा (18) का घर के सामने रहने वाले युवक आकाश (18) के साथ लगभग डेढ़ वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे। दो बार यह लोग यहां से भाग भी गए थे। बाद में समझाने पर घर लौट आए थे। जिसके बाद 24 जून को गांव के बाहर नीम के पेड़ पर एक ही रस्सी के फंदे से दोनों के शव लटकते मिले थे। विमलेश ने देवेंद्र उर्फ छोटे सहित 6 नामजद और 4 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि इन लोगों ने ही दोनों बच्चों की जान ली है। हत्या करके शव को पेड़ पर लटका दिया है।
आरोप लगाया कि थाना पुलिस ने उनकी तहरीर पर कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद एसएसपी कार्यालय के लिए भी प्रार्थना पत्र डाक के जरिए भेजा। वहां भी कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद न्यायालय की शरण ली है, तब कहीं जाकर कोर्ट के आदेश पर रविवार को मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी निर्दोष सिंह सेंगर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।