फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Report on people who came to occupy the plot of former block chief

Etah News: पूर्व ब्लॉक प्रमुख के प्लाॅट पर कब्जा करने पहुंचे लोगों पर रिपोर्ट

Mon, 18 Sep 2023 10:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 18 Sep 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
Report on people who came to occupy the plot of former block chief
एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र श्याम बिहार काॅलोनी में 10 सितंबर को प्लाॅट पर कब्जा करने को लेकर विवाद हुआ था। इसमें अगले दिन ही पूर्व ब्लॉक प्रमुख सहित परिजन पर रिपोर्ट लिखाई गई। अब ब्लॉक प्रमुख की पुत्रवधू ने साजिश के तहत ज्यादा भाग का बैनामा कराकर कब्जा करने के लिए हमला करने की रिपोर्ट लिखाई है।
विज्ञापन

पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामपाल सिंह यादव की पुत्रवधू संगीता पत्नी रविकांत की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसमें परमसुख उर्फ सुखपाल उर्फ टिंकू निवासी पीएसी परिसर कोतवाली देहात, हिमांशू व उमेश निवासीगण गांव नौहारी थाना अवागढ़ और रामविलास निवासी चुरैथा थाना रिजोर व कुछ अज्ञात को शामिल किया गया है। कहा गया है कि श्याम बिहार काॅलोनी स्थित विद्यालय है, इसके पास ही गोशाला बनी है। इसमें सास व ससुर आधे-आधे के हिस्सेदार हैं, लेकिन ससुर से सुखपाल ने साजिश के तहत ज्यादा भाग का बैनामा करा लिया। जब इस बात की जानकारी हुई तो बैनामा निरस्त कराने के लिए न्यायालय में वाद दायर कर दिया गया।
विज्ञापन

आरोप है कि इस बात की खबर सुखपाल को लगी तो वह गुंडों को लेकर 10 सितंबर की दोपहर करीब एक बजे आ धमका और हथियारों के बल पर हथौड़ों से दीवार तोड़कर कब्जा करने लगा। जब विरोध किया गया तो लाठी डंडा व हथियारों की बटों से हमला कर दिया। इसकी वजह से देवरानी सुनीता का हाथ टूट गया जबकि अन्य को भी गंभीर चोटें। बता दें इससे पहले सुखपाल की ओर से भी ऐसे ही आरोप लगाकर मुकदमा पूर्व ब्लाॅक प्रमुख विक्रांत यादव सहित अन्य परिजनों पर लिखाया गया है। कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, दोनों मामलों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed