{"_id":"6873ee852c8d89ed290707d9","slug":"report-of-murder-and-throwing-the-body-in-the-canal-etah-news-c-163-1-eta1001-136223-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: हत्या कर शव को नहर में फेंकने की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: हत्या कर शव को नहर में फेंकने की रिपोर्ट
Sun, 13 Jul 2025 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 13 Jul 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
एटा। घर से शहर जाने की कहकर निकले मजदूर का शव 7 जुलाई को मलावन थाना क्षेत्र के बंबा में मिला था। वह 5 जुलाई को घर से निकला था। भाई अर्जुन ने उस समय हत्या की आशंका जताई थी। अब मृतक की मां ने हत्या कर शव को नहर में फेंकने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव नगला मंगली निवासी शकुंतला देवी ने रिपोर्ट में लिखा है कि बेटा धर्मेंद्र 5 जुलाई की सुबह घर से काम करने की कहकर शहर जाने के लिए निकला था। शाम को काफी देर तक घर नहीं लौटा तो चिंता हुई। इसके बाद 2 दिन तक आसपास व रिश्तेदारी में ढूंढ़ा मगर कोई सुराग नहीं लगा। 7 जुलाई की सुबह थाना रिजोर में गुमशुदगी दर्ज कराई गई।
शाम को सूचना मिली कि मलावन थाना क्षेत्र में गांव निगोह हसनपुर के पास बंबा में एक युवक का शव मिला है जो मोर्चरी पर रखा हुआ है। दूसरे बेटे अर्जुन ने वहां जाकर देखा तो वह धर्मेंद्र का ही शव था। अर्जुन ने उसी समय हत्या की आशंका जताई थी।
विज्ञापन
शकुंतला देवी का आरोप है कि बेटे की हत्या कर शव को नहर में फेंका गया है। लिखा है कि ऐसी कोई समस्या नहीं थी जो बेटा किसी प्रकार से दुखी होकर कोई गलत कदम उठाता। उसको किसी बहाने से ले जाया गया और हत्या की गई है। नहर में इसलिए डाल दिया ताकि किसी को शक न हो और हादसा या खुदकुशी लगे। सीओ सकीट कीर्तिका सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पानी में डूबने से मौत होना आया है। फिर भी पुलिस गहनता के साथ घटना की जांच-पड़ताल कर रही है। जो भी तथ्य निकलकर आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।