फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Report filed on three in case of pregnant murder

गर्भवती की हत्या के मामले में तीन पर दर्ज हुई रिपोर्ट

Sun, 19 Jun 2022 11:04 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 11:04 PM IST
विज्ञापन
Report filed on three in case of pregnant murder
एटा। सकरौली थाना क्षेत्र के गांव हंसपुर में ननिहाल में रह रही एक गर्भवती महिला ने शनिवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले में मृतका के मामा ने उसके ससुर, देवर सहित रिश्ते के एक जेठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गांव हंसपुर निवासी जगतपाल ने सकरौली थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया उसकी भांजी बबिता की शादी अवागढ़ थाना क्षेत्र के गांव कल्यानपुर निवासी रवी के साथ हुई थी। रवी की एक माह पूर्व मौत हो गई। उसके पति की मौत के बाद से उसकी भांजी हंसपुर में उसके पास ही रह रही है।
विज्ञापन

आरोप है कि 17 जून को भांजी बबिता के ससुर टीकम सिंह, देवर राहुल व रिश्ते के जेठ ग्रीश चंद्र हंसपुर घर आए। बबिता से कहा तुमने जहर देकर रवी को मार दिया है। उसे धमकी भी दी। इसी के चलते 18 जून को बबिता ने साड़ी से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने ससुर टीकम सिंह, देवर राहुल , रिश्ते के जेठ ग्रीश चंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सकरौली थानाध्यक्ष विनोद सिंह ने बताया तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराई गई। महिला गर्भवती निकली।
डॉ. अनुज कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed