{"_id":"62af5e1c7c2a8c53fa0e400c","slug":"report-filed-on-three-in-case-of-pregnant-murder-etah-news-agr537369424","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती की हत्या के मामले में तीन पर दर्ज हुई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भवती की हत्या के मामले में तीन पर दर्ज हुई रिपोर्ट
विज्ञापन
एटा। सकरौली थाना क्षेत्र के गांव हंसपुर में ननिहाल में रह रही एक गर्भवती महिला ने शनिवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले में मृतका के मामा ने उसके ससुर, देवर सहित रिश्ते के एक जेठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव हंसपुर निवासी जगतपाल ने सकरौली थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया उसकी भांजी बबिता की शादी अवागढ़ थाना क्षेत्र के गांव कल्यानपुर निवासी रवी के साथ हुई थी। रवी की एक माह पूर्व मौत हो गई। उसके पति की मौत के बाद से उसकी भांजी हंसपुर में उसके पास ही रह रही है।
आरोप है कि 17 जून को भांजी बबिता के ससुर टीकम सिंह, देवर राहुल व रिश्ते के जेठ ग्रीश चंद्र हंसपुर घर आए। बबिता से कहा तुमने जहर देकर रवी को मार दिया है। उसे धमकी भी दी। इसी के चलते 18 जून को बबिता ने साड़ी से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने ससुर टीकम सिंह, देवर राहुल , रिश्ते के जेठ ग्रीश चंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सकरौली थानाध्यक्ष विनोद सिंह ने बताया तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
रविवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराई गई। महिला गर्भवती निकली।
डॉ. अनुज कुमार