फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Report filed against 150 people who blocked

Etah News: जाम लगाने वाले 150 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Tue, 20 Jun 2023 05:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 20 Jun 2023 05:00 PM IST
विज्ञापन
Report filed against 150 people who blocked
जैथरा में शास्त्री नगर निवासी चेतन यादव की हत्या के बाद लगाया था जाम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
एटा। थाना और कस्बा जैथरा के मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी चेतन यादव (25) की 18 जून की रात करीब 8 से 10 बजे के बीच गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। परिजन का आरोप था कि पुलिस ने आरोपी को पकड़कर छोड़ दिया और नामजद मुकदमा दर्ज नहीं किया। इसको लेकर दरियावगंज तिराहा पर जाम लगा दिया। पुलिस ने जाम लगाने वाले 150 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
थाना जैथरा पर तैनात दारोगा प्रदीप कुमार की तहरीर पर जाम लगाने वाले विवेक यादव निवासी खेतूपुरा सहित 100 से 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोप है कि चेतन उर्फ चंदन यादव की मौत के बाद दरियावगंज तिराहा पर शव को रखकर भीड़ एकत्रित हुई और नारेबाजी करके जाम लगाया। इसकी वजह हजारों की संख्या में लोगों को परेशानियां हुई और लोग जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन

इसके साथ ही सरकारी कार्य में बाधा डालने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस की ओर से की गई इस कार्रवाई से लोगों में असंतोष है और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए जा रहे हैं। थाना प्रभारी फूलचंद ने बताया कि जाम लगाकर कानून को हाथ में लिया गया। इसकी वजह से तमाम समस्याएं रहीं। सरकारी कार्य में भी बाधा डाली गई। इसके चलते 150 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली लगने से ही हुई थी मौत
थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है। उसमें गोली लगने से ही चेतन की मौत हुई है। चाकू के प्रहार का कोई निशान नहीं पाया गया है। गोली शरीर के अंदर मिली है। इसको जांच में शामिल किया गया है।


तीन टीमें हाथ खाली
थाना प्रभारी ने बताया कि हत्यारोपी को पकड़ने के लिए तीन टीमें लगी हुई हैं। आरोपी पुलिस को चकमा देने में माहिर है और लगातार जगह बदल रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पूरी कोशिश की जा रही है, जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed