फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Relief camp ready on paper, no arrangement

कागजों में तैयार हो गया राहत कैंप, नहीं कोई व्यवस्था

Tue, 27 Jul 2021 07:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
Relief camp ready on paper, no arrangement
श्याम विहारी स्कूल में बने राहत कैंप में नहीं कोई व्यवस्था ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। पिछले सप्ताह अधिक बारिश होने की वजह से ईशन नदी उफान पर आ गई थी। इसके चलते आगरा रोड श्याम बिहारी कॉलोनी, वर्मा नगर और संजय नगर मोहल्ले में बाढ़ जैसे हालात बन गए। लोग जलभराव की समस्या से बचने के लिए पलायन तक करने में लगे हैं। जलभराव से प्रभावित लोगों को राहत देने के लिए एसडीएम सदर ने एसबी पब्लिक स्कूल में राहत कैंप लगाया, लेकिन यहां व्यवस्था न होने से कोई भी शरण लेने के लिए नहीं आया। ये कैंप सिर्फ कागजों में चल रहा है।
विज्ञापन

एसडीएम सदर अलंकार अग्निहोत्री द्वारा सोमवार को श्याम नगर कॉलोनी, वर्मा नगर और संजय नगर के लोगों के लिए एसबी पब्लिक स्कूल में राहत कैंप लगाया गया। मंगलवार को राहत कैंप की पड़ताल की तो हकीकत सामने आ गई। राहत कैंप कागजों में ही लगा हुआ है। एसबी पब्लिक स्कूल में प्रभावित लोगों के रहने का कोई इंतजाम नहीं किया गया। यहां पर कमरे खाली पड़े थे। लोगों के बैठने व लेटने के लिए बिस्तर तक नहीं थे। ऐसे में अगर कोई जलभराव से प्रभावित परिवार आता तो कैसे रहता। स्कूल के प्रबंधक विक्रांत यादव ने बताया कि एसडीएम सदर अलंकार अग्निहोत्री द्वारा राहत कैंप लगाने के लिए दौरा किया गया, लेकिन यहां पर कोई व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed