फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Relative cheated five lakhs in the name of getting a job in the army

Etah News: सेना में नौकरी लगवाने के नाम पर रिश्तेदार ने पांच लाख ठगे

Tue, 07 Mar 2023 10:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 07 Mar 2023 10:09 PM IST
विज्ञापन
Relative cheated five lakhs in the name of getting a job in the army
एटा। सेना में नौकरी लगवाने के नाम पर रिश्तेदार ने ही पांच लाख रुपये ठग लिए। युवक के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिश्तेदारों ने सेना के अधिकारियों से अच्छी पहचान बताकर झांसे में ले लिया।
विज्ञापन

गांव रूपसपुर निवासी नेम सिंह ने रिश्तेदार लक्ष्मण सिंह निवासी जनसोई थाना सिकंदराराऊ जिला हाथरस के खिलाफ पांच लाख रुपये ठगने की रिपोर्ट लिखाई है। आरोप है कि पुत्र विवेक की सेना में नौकरी लगवाने के नाम पर तीन दिसंबर 2021 को पहली बार में दो लाख 50 हजार रुपये लिए। इसके बाद करीब छह माह बाद फिर इतनी ही रकम ले ली। अब तक नौकरी नहीं लगी तो मैंने रकम मांगी। मांग करने पर आरोपियों ने गालीगलौज कर धमकी दी।
विज्ञापन

बताया कि छोटे भाई बदन सिंह की बेटी की शादी लक्ष्मण सिंह के बेटे के साथ हुई है। लक्ष्मण सिंह के दो बेटे सत्यप्रकाश और महेश सेना में नौकरी करते हैं। आरोपी ने दो बेटे पुत्रों के सेना में होने से अफसरों से अच्छी जान-पहचान का हवाला दिया। कहा कि तुम्हारे बेटे की नौकरी लगवा देंगे। भरोसा कर मैंने उन्हें रकम दे दी। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed