फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Recognition of more than 120 schools in danger, final notice issued

120 से अधिक विद्यालयों की मान्यता खतरे में, अंतिम नोटिस जारी

Sun, 10 Jul 2022 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Recognition of more than 120 schools in danger, final notice issued
एटा। माध्यमिक शिक्षा परिषद लगातार विद्यालय संचालकों को वेबसाइट बनाने के लिए निर्देश दे रहा है। पिछले शिक्षा सत्र से वेबसाइट बनाने पर जोर दिया जा रहा है, लेकिन विद्यालय संचालकों की उदासीनता के चलते यह काम अभी तक पूरा नहीं हो सका है। ऐसे में 150 विद्यालयों की मान्यता खतरे में पड़ गई है। इन्हें अंतिम नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

जिले में 25 राजकीय, 54 सहायता प्राप्त और 499 वित्तविहीन विद्यालय संचालित हैं। शासनादेश के अनुसार सभी विद्यालयों की वेबसाइट बनवाकर परिषद को भेजी जानी है। राजकीय और सहायता प्राप्त विद्यालयों की वेबसाइट बन चुकी हैं। जबकि कुछ वित्तविहीन विद्यालय भी बनवा चुके हैं। लेकिन 150 वित्तविहीन विद्यालय संचालकों की ओर से लापरवाही बरती जा रही है। परिषद के आदेशों को ताक पर रखने वालों को पहले ही दो नोटिस दिए जा चुके हैं। इन नोटिसों के बावजूद भी वेबसाइट बनाने में प्रभावी कदम नहीं उठाया गया। पिछले नोटिस में 30 जून तक वेबसाइट तैयार करने का समय दिया गया था।
विज्ञापन

अब अंतिम नोटिस जारी किया गया है। इसके बाद विद्यालय की मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक मिथलेश कुमार ने बताया कि वित्तविहीन विद्यालय संचालक वेबसाइट बनवाने में उदासीनता बरत रहे हैं। दो नोटिस पूर्व में ही जारी किए जा चुके हैं। अब अंतिम नोटिस जारी कर 15 जुलाई तक का समय दिया गया है। इसके बाद मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed