{"_id":"61b636ae1d9b47392c2cd23c","slug":"ration-distributed-only-on-half-the-quota-dealers-on-the-first-day-etah-news-agr517593514","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन आधे कोटा डीलरों पर ही वितरित हुआ राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन आधे कोटा डीलरों पर ही वितरित हुआ राशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। पूर्ति विभाग की ओर से रविवार को दिसंबर का राशन वितरण किया जाना था, लेकिन पहले दिन आधे कोटा डीलर पर ही राशन वितरण हो सका। राशन स्टॉक पीओएस मशीन में अपडेट न होने के चलते समस्या आई। जिससे कई लाभार्थियों को बिना राशन के ही लौटना पड़ा।
गेहूं, चावल के साथ ही इस बार एक किलो चना, रिफाइंड व नमक निशुल्क उपलब्ध कराया जाना है। लेकिन पहले ही दिन व्यवस्था चरमरा गई। वहीं कुछ कोटा डीलर पर निशुल्क वितरण होने वाला चना नहीं पहुंच पाया। अलीगंज तिराहा स्थित कोटा डीलर की दुकान खुली ही नहीं। वहीं विकासखंड सकीट की ग्राम पंचायत नगला हमीर में भी राशन वितरण नहीं किया गया। पता चला कि पीओएस मशीन में राशन स्टॉक अपडेट न होने की वजह से राशन वितरण नहीं हो पा रहा। वहीं चना की भी कमी रही।
निधौली कलां में वितरित हुआ राशन
निधौलीकलां। राशन की दुकानों को गुब्बारों और फूलमालाओं से सजाया गया। नगर में राशन धारकों को नि:शुल्क वितरण चेयरमैन देवलाल लोधी द्वारा किया गया। कुछ दुकानों पर नेटवर्क की परेशानी भी रही जिससे राशन वितरण का काम देरी से हुआ और कम लोगों को ही वितरण हो सका। इस दौरान नितिन गुप्ता सभासद, रामकिशन लोधी सभासद, नीरज स्वर्णकार, उमेश चंद्र नगर पंचायत कर्मचारी, निक्की लोधी, दिलीप राजपूत, वेदप्रकाश वर्मा, विपुल गुप्ता आदि मौजूद रहे।