फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   ration,arto office,FCI officials arbitrary,antyoday ration card,Wheat Purchasing Centers,ration distribution etah,antyoday card

वितरण में उलझा रास्ता, हाईवे पर ट्रकों की कतारें

Sat, 29 May 2021 10:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
ration,arto office,FCI officials arbitrary,antyoday ration card,Wheat  Purchasing Centers,ration  distribution etah,antyoday card
एटा। जीटी रोड पर इन दिनों यातायात बुरी तरह प्रभावित है। एआरटीओ कार्यालय से लेकर एफसीआई गोदाम तक ट्रकों की कतारें लग रही हैं। यहां हर दिन गेहूं लेकर लगभग 200 तक ट्रक पहुंच रहे हैं। लेकिन औसतन 80 ट्रकों के गेहूं की ही तोल हो पा रही है।
विज्ञापन

इन दिनों सरकारी खरीद केंद्रों पर गेहूं खरीदा हुआ गेहूं भंडारण के लिए गोदामों पर भेजा जा रहा है। जीटी रोड स्थित एफसीआई गोदाम की क्षमता सबसे अधिक है और यहां एटा के अलावा कासगंज के केंद्रों का भी गेहूं पहुंचता है।
विज्ञापन

एक ओर हर रोज आने वाले ट्रकों की संख्या बहुत ज्यादा है। तो दूसरी ओर इन दिनों राशन कार्डधारकों को बांटा जाने वाला गेहूं भी इस गोदाम से निकाला जा रहा है। जबकि वजन कांटा एक ही है। ऐसे में खरीद केंद्रों से आने वाले गेहूं लदे ट्रकों की लंबी कतार जीटी रोड पर लग रही है। पहुंचने वाले ट्रकों का नंबर दो से तीन दिन बाद आ पाता है। जिसके चलते नेशनल हाईवे का यातायात प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार भेजा दूसरे कांटे का प्रस्ताव
गोदाम से जुड़े लोगों का कहना है कि इस तरह की समस्या हर साल गेहूं खरीद के समय में आती है। एक ही कांटा होने की वजह से निकास और प्रवेश को लेकर समस्या हो जाती है। कंपनी से एक अतिरिक्त कांटा स्थापित कराने के लिए कई बार प्रस्ताव भेजा गया है। लेकिन इसे स्वीकृति नहीं मिली।

गोदाम की क्षमता अधिक है, यहां एटा के अलावा कासगंज से भी गेहूं भेजा जाता है। लेकिन एक कांटा होने की वजह से समस्या आ रही है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को जानकारी दी गई है।
- रवि चंदेल, गोदाम प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed