{"_id":"64dfaa753ddca3045a0f9bc4","slug":"rape-victims-medical-examination-could-not-be-done-statement-made-etah-news-c-163-1-sagr1017-4010-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: दुष्कर्म पीड़िता का नहीं हो सका चिकित्सकीय परीक्षण, कराए बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: दुष्कर्म पीड़िता का नहीं हो सका चिकित्सकीय परीक्षण, कराए बयान
Fri, 18 Aug 2023 10:59 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 18 Aug 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना सकीट क्षेत्र के एक गांव की किशोरी शौच करने गई, तभी मामा-भांजे पकड़कर ले गए और सामूहिक दुष्कर्म की वारदात कर डाली। इस मामले में पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया, लेकिन आरोपी फरार है। शुक्रवार को किशोरी का चिकित्सकीय परीक्षण नहीं हो सका। पुलिस ने बयान दर्ज किए हैं।
पिता ने गांव के ही प्रेमपाल सिंह और इसके भांजे बीटू निवासी गांव हरीराम का नगला थाना एलाऊ जिला मैनपुरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि 13 अगस्त की रात करीब 9 बजे 16 वर्षीय बेटी शौच के लिए गई थी। तभी मामा-भांजे उसे अपने साथ ले गए। दोनों ने मिलकर दुष्कर्म किया। इसके बाद मैंने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने पीछा किया।
तब आरोपी बेटी को मैनपुरी में छोड़कर भाग गए। थाना प्रभारी अनुज चौहान ने बताया कि किशोरी बरामद कर ली गई है। शुक्रवार को बयान दर्ज किए गए हैं, लेकिन समय अधिक हो जाने के चलते चिकित्सकीय परीक्षण नहीं हो सका। शनिवार को कराया जाएगा।