{"_id":"6467b43beb974917ac0709f6","slug":"rape-report-filed-on-sp-leader-rameshwar-etah-news-c-25-1-162968-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: सपा नेता रामेश्वर पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: सपा नेता रामेश्वर पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज
Fri, 19 May 2023 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 19 May 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
एटा। सपा नेता पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव और उनके भाई पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव पर एक और मुकदमा दर्ज हुआ है। एक महिला ने जैथरा थाने में रामेश्वर सिंह के खिलाफ बलात्कार और जुगेंद्र सिंह पर अभद्रता करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। दोनों ही आरोपी भाई कारागार में निरुद्ध चल रहे हैं।दर्ज कराई रिपोर्ट में महिला ने बताया कि उसकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। 12 फरवरी 2019 को पूर्व विधायक के आवास पर नौकरी मांगने गई थी। उन्होंने अपने यहां खाना बनाने के लिए रख लिया। दूसरे दिन जब मैं बर्तन धो रही थी। तभी मुझे बुलाया और हाथ पकड़कर जबरन बेडरूम में खींच ले गए और बलात्कार किया। उसके बाद जान से मारने की धमकी दी और जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया।
महिला के अनुसार वह डरकर वहां से चली गई। चार दिन बाद पता चला कि जुगेंद्र सिंह जैथरा आवास पर आए हैं। तो अपनी बात उनसे कहने के लिए पहुंची। इस पर जुगेंद्र सिंह ने अपनी पिस्टल निकालकर मेरे सीने पर रख दी और अभद्रता करते हुए कपड़े फाड़ दिए। जान से मारने की धमकी दी। डर की वजह से अब तक किसी से शिकायत नहीं की। अब पता लगा है कि दोनों जेल में बंद हैं तो अपनी शिकायत दर्ज कराने थाने आई हूं। थाना प्रभारी रामेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।