{"_id":"66b25cd0127328f34d0dd6f4","slug":"rape-of-a-teenage-girl-who-went-to-the-terrace-blames-the-familys-uncle-etah-news-c-163-1-sagr1016-120942-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: छत पर गई किशोरी से दुष्कर्म, परिवार के चाचा पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: छत पर गई किशोरी से दुष्कर्म, परिवार के चाचा पर आरोप
Tue, 06 Aug 2024 10:56 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 06 Aug 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
जैथरा।थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात साढ़े नौ बजे करीब एक किशोरी किसी कार्य से छत पर गई। उसे परिवार के चाचा ने पकड़ लिया। आरोप है कि उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी सोमवार की रात को किसी कार्य से छत पर गई थी। पड़ोस में ही उसके परिवार के लोगों का घर है। बताया रिश्ते में परिवार के चाचा ने उसके साथ दुष्कर्म किया। देर से नीचे पहुंचने पर मां ने कारण पूछा तो नाबालिग ने उसे पूरी जानकारी दी। इस पर परिजन उसे थाने ले आए और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है।
वहीं सीओ सुधांशु शेखर सहित थाना प्रभारी मौके पर गए और पीड़िता से बात की। सीओ सुधांशु शेखर ने बताया तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी परिवार का रिश्ते में चाचा लगता है। मामले की जांच की जा रही है।