फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   rangapanchamee par abeer-gulaal se saraabor ho uthee teerth nagaree

रंगपंचमी पर अबीर-गुलाल से सराबोर हो उठी तीर्थ नगरी

Mon, 28 Mar 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
ब्यूरो, अमर उजाला एटा Updated Mon, 28 Mar 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
rangapanchamee par abeer-gulaal se saraabor ho uthee teerth nagaree
रंगपंचमी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
रंगपंचमी के अवसर पर सोमवार को तीर्थ नगरी में अबीर और गुलाल से सराबोर होकर हर्ष और उल्लास में लोग डूब गए। रंगपंचमी का पर्व पारंपरिक रीति से मनाया गया। सुबह हरिपदी किनारे स्थित वराह मंदिर के प्रांगण में श्रद्धालुओं ने अबीर गुलाल उड़ाकर एक दूसरे को तिलक लगाया। ढोलक मजीरे की थाप पर होली की भेंटें गाईं। इसके बाद मां गंगा व वराह की भव्य शोभायात्रा समूचे नगर में निकाली गई।
विज्ञापन

पूर्व ऊर्जा मंत्री मंत्री व बसपा विधायक रामवीर उपाध्याय ने मां गंगा का पूजन कर व आरती उतारकर शोभायात्रा का शुभारंभ कराया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि तीर्थनगरी की ऐतिहासिक महत्ता से समूचा भारत वर्ष भलीभांति परिचित है। मां गंगा व वराह की इस पावन भूमि का कण कण पवित्र है। आगामी विधानसभा चुनाव में बसपा प्रदेश सत्ता में काबिज होती है तो तीर्थ नगरी को तीर्थस्थल घोषित करायेंगे। वहीं सोरों को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। शेभायात्रा में एक दर्जन झांकियां शामिल हुई। जिनमें सबसे पहले मां गंगा की झांकी, इसके पीछे आदि वराह, गजानन, र्साइंबाबा, हनुमानजी, राधाकृष्ण, शिव पार्वती, राम दरबार आदि की झांकियां थीं। शोभायात्रा ने चक्रतीर्थ, बारू बाजार, चैदहपोर, कटरा बाजार, रासमसिंहपुरा, कछला गेट, सहावर गेट, चंदनचौक, हरि की पैड़ी, बदरिया आदि क्षेत्रों में भ्रमण किया। शोभायात्रा के साथ साथ शिव पार्वती व राधाकृष्ण का स्वरूप में कलाकार नृत्य करते चल रहे थे। शोभायात्रा के साथ साथ चल रहे रंग भरे भगौनों से बार बार मार्ग में रंग गुलाल अबीर उड़ाया जा रहा था। गंगा भक्त समिति अध्यक्ष सतीष भारद्वाज ने रामवीर उपाध्याय को पगड़ी पहनाकर व प्रतीक चिन्ह देकर अभिनंदन किया। इस मौके पर पूर्व विधायक हसरत उल्ला शेरवानी, उद्योगपति अजय चतुर्वेदी, बालकिशन दुबे, अमित अग्रवाल, प्रमोद पचैरी, बंशीधर, संतोष मिश्र, दिनेश याराना, योगेश सोनी, सुमित पचैरी आदि बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed