फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   rangaarang kaaryakram mein kalaakaaron ne baandha samaan

रंगारंग कार्यक्रम में कलाकारों ने बांधा समां

Mon, 18 Apr 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Mon, 18 Apr 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
rangaarang kaaryakram mein kalaakaaron ne baandha samaan
कासगंज महोत्सव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बारह पत्थर मैदान पर चल रहे कासगंज महोत्सव में रविवार की देर रात्रि घी एसोसिएशन द्वारा रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रंगारंग कार्यक्रम में अलीगढ़ से आए कलाकारों ने डांस, गायन की बेहतरीन प्रस्तुति से समां बांध दिया। 
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम संजय सिंह, सुनील कुमार यादव ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। एसडीएम ने कहा स्वस्थ्य मनोरंजन समाज के बीच जरूरी है। कासगंज महोत्सव में आयोजकों द्वारा लोगों के स्वस्थ्य मनोरंजन को किए जा रहे कार्यक्रम निश्चित ही सराहनीय है। उन्होंने आगे भी इस तरह के कार्यक्रम बनाए रखने की आयोजकों से अपील की। कार्यक्रम में अलीगढ़ से कुमार पिट्रंस एंड पार्टी के कलाकारों ने गायन-नृत्य की बेहतरीन प्रस्तुति दी। कलाकार काजल ने आयोजकों के स्वागत में तुम आ गए हो नूर आ गया है सुनाकर दर्शकों का अभिवादन किया। इसके बाद कलाकारों ने देश भक्ति गीत, ग्रुप नृत्य एवं संस्कृति पर आधारित नृत्यों की बेहतरीन प्रस्तुति दी। कलाकारों ने गणेश वंदना देवा श्री गणेशा देवा श्री गणेशा पर बेहतरीन ग्रुप डांस की प्रस्तुति दी। देर रात्रि तक दर्शक कार्यक्रम का आनंद लेते रहे। इस दौरान घी एसोसिएशन कार्यक्रम आयोजक राजीव गुप्ता, सुधीर गुप्ता, रिंकू माहेश्वरी, अजय गुप्ता, रमेश चंद्र साहू, कौशल साहू ने अतिथियों का स्वागत किया। 
विज्ञापन

इस दौरान नायब तहसीलदार मनिकराम, ब्रहमानंद कठेरिया, महोत्सव प्रभारी वीपी सक्सेना, डा. सुरेंद्र गुप्ता, अभिषेक पांडेय, राकेश चोला, अवधेश यादव, दीपक पांडेय, चरन सिंह यादव, नीरज कुमार, जयंत गुप्ता सहित काफी संख्या में गण्यमान्य लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed