{"_id":"579501fd4f1c1b4e45c4b7a6","slug":"rameshwar-elacted-as-a-bar-asosiation-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामेश्वर बने कलक्ट्रेट बार के अध्यक्ष ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामेश्वर बने कलक्ट्रेट बार के अध्यक्ष
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
Updated Sun, 24 Jul 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
बार एसोसिएशन चुनाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर रामेश्वर प्रसाद पचौरी निर्वाचि हुए हैं। कांटे के मुकाबले में उन्होंने 08 मतों से जीत दर्ज की। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राजवर्धन विसारिया ने 109 और महासचिव पद पर राकेश यादव ने 33 मतों से अपने प्रतिद्वंदी को हराया। विजेताओं को उनके समर्थकों ने फूल-मालाएं पहनाकर जीत का जश्न मनाया।
कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन चुनाव में मतदान शनिवार को कराया गया। देर रात मतों की गिनती पूरी होने पर नतीजे घोषित किए गए। अध्यक्ष पद पर रामेश्वर प्रसाद पचौरी और सत्येंद्र पाल सिंह चौहान में कांटे की टक्कर देखने को मिली। रामेश्वर प्रसाद पचौरी को 423, सत्येंद्र पाल सिंह चौहान को 415 और तीसरे प्रत्याशी प्रमोद कुमार सिंह पुंढीर को 97 मत ही मिले।
वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर जीते राजवर्धन विसारिया को 500 मत, जबकि उदयराज सिंह सोलंकी को 390 मत मिले। महासचिव पद राकेश यादव को 372 उनके निकटतम प्रतिद्वंदी उदयवीर सिंह को 339 वोट मिले। अन्य प्रत्याशी अविनेश कुमार वर्मा को 10, योगेश सक्सेना को 27, संजय उपाध्याय को 181 वोट मिले।
विज्ञापन
जीत के बाद समर्थकों ने ढोल नगाड़ों पर थिरकते हुए फूल मालाएं पहना कर विजेताओं का स्वागत किया। इस मौके पर सत्य प्रकाश शर्मा, रेशपाल सिंह राठौर, रमन वार्ष्णेय, पूर्व पालिका अध्यक्ष गिरीश मिश्रा, अवधेश गुप्ता, रविंद्र सहाय, मुनेश चंद्र अग्रवाल, चोबसिंह धनगर, विकास जैन आदि मौजूद रहे।