{"_id":"67718992e1ac5578db009b2d","slug":"rakhi-stood-first-in-senior-and-ankit-arjit-stood-first-in-junior-etah-news-c-163-1-sagr1016-127590-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: सीनियर में राखी और जूनियर में अंकित-अर्जित रहे प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: सीनियर में राखी और जूनियर में अंकित-अर्जित रहे प्रथम
Sun, 29 Dec 2024 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 29 Dec 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
मारहरा। समदर्शी साहित्य सेवा सदन ने हिंदी ज्ञान परीक्षा-2024 का आयोजन कराया था। इसका पुरस्कार वितरण समारोह रविवार को कल्याण डिग्री कॉलेज में हुआ। सीनियर वर्ग में राखी व जूनियर में अंकित-अर्जित प्रथम रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता धर्म समाज महाविद्यालय अलीगढ़ के सहायक प्रोफेसर डॉ. रंजीत सिंह ने की।
उन्होंने हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए ऐसे आयोजनों की महत्ता पर जोर दिया। जूनियर वर्ग में अंकित कुमार और अर्जित कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि गौरव कुमार और बसंत राज कश्यप दूसरे स्थान पर रहे। शिखा और दीपांशु कश्यप को तीसरा स्थान मिला। सीनियर वर्ग में राखी यादव प्रथम स्थान पर रहीं। लेखेंद्र सिंह और मयूर कुमार को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। जय प्रकाश और संध्या सागर ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विजेताओं को 5000, 3000, और 2000 रुपये, स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। शीर्ष दस प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन आयोजक डॉ. पीबी समदर्शी ने किया। शिक्षाविद अमित कुमार भास्कर, आचार्य लोकेंद्र आजाद, सुरेंद्र सिंह, हरिओम उपाध्याय, अखिलेश अंबुज आदि लोग उपस्थित रहे।