फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Rain accompanied by strong wind provided relief from the heat

Etah News: तेज हवा के साथ हुई बारिश ने गर्मी से दी राहत

Sat, 22 Jun 2024 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 22 Jun 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Rain accompanied by strong wind provided relief from the heat
एटा। तेज हवा के साथ शनिवार की दोपहर में बारिश हुई। इसके बाद ठंडी हवाएं भी चलीं। ऐसे में लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। तेज हवा से कई जगहों पर होर्डिंग आदि भी टूट गए। दो दिन पहले तक तापमान अधिक होने के चलते भीषण गर्मी पड़ रही थी। शनिवार की सुबह से ही आसमान में बादल छाने लगे थे। तेज गर्मी होने से बारिश की संभावना बनी हुई थी। दोपहर तक लोगों ने गर्मी को खूब झेला। दो बजे के करीब तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। आधे घंटे से अधिक समय तक कभी हल्की तो कभी तेज बारिश होती रही। इसके चलते मौसम में बदलाव आया और गर्मी से राहत मिली। हवा के चलते कई जगहों पर पेड़ और शहर में होर्डिंग टूट गए। तापमान बीते दिन से एक डिग्री कम होकर 38 पर पहुंच गया। हालांकि शाम पांच बजे फिर से धूप निकली, इसकी वजह से उमस हो गई। रविवार को भी तापमान में गिरावट रहने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डाॅ. सुनील कुमार सिंह ने बताया कि कई दिनों से अधिक तापमान होने के चलते शनिवार की दोपहर में आधी के साथ बारिश हुई है। तापमान में गिरावट आई है और अधिकतम 38 और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस तक रहा है। बारिश होने से लोगों को काफी राहत मिली है और रविवार को भी तापमान में कमी रहने की संभावनाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed