फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Python caught near Kali river

हलचल: काली नदी के पास से पकड़ा गया अजगर

Wed, 01 Dec 2021 11:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Python caught near Kali river
एटा। धुमरी क्षेत्र में काली नदी पुल के पास से वन विभाग की टीम ने एक अजगर को पकड़ा है। स्थानीय लोगों का दावा है कि क्षेत्र में दो अजगर देखे गए, जो आठ-दस दिन से यहीं रुके हुए हैं।
विज्ञापन

लोगों के मुताबिक काली नदी के पास जंगलों में दो अजगर आठ-दस दिन से दिखाई दे रहे थे। इसके एक ओर गांव नगला रंजीत और दूसरी ओर राजपुर बसा हुआ है। पास में ही मुन्नीदेवी इंटर कॉलेज संचालित है। धुमरी के अमन यादव और सचिन ने बताया कि करीब दस दिन से दो अजगर क्षेत्र में दिखाई दे रहे हैं। इन्होंने अभी तक किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाया है। कुछ लोग तो उनके पास भी चले जाते हैं। विशालकाय जीव को लेकर लोगों, बच्चों, महिलाओं में डर की स्थिति है। ग्रामीणों की सूचना पर सोमवार शाम को वन विभाग अलीगंज रेंज की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने ग्रामीणों की मदद से अजगर को पकड़ लिया। इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है, लेकिन दूसरे अजगर को लेकर चिंता है।
विज्ञापन

----------------
क्षेत्र में एक ही अजगर देखा गया था, जो शांत प्रजाति का है। इसे पकड़कर पानी में छोड़ दिया गया है। दूसरा अजगर दिखता है तो उसे भी पकड़ लिया जाएगा।
- दिवाकर वशिष्ठ, डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed