फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   PV injection was to prevent polio

पोलियो से बचाने के लिए आईपीवी इंजेक्शन

Wed, 02 Dec 2015 11:03 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Wed, 02 Dec 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
PV injection was to prevent polio
अब बच्चों को पोलियो से बचाने के लिए खुराक के साथ ही इंजेक्शन भी लगाया जाएगा। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। चिकित्सा अधीक्षकों को प्रशिक्षण देकर तैयार किया जा रहा है, जिससे वो टीकाकरण में जुड़ने वाली एएनएम को प्रशिक्षित कर सकें।
विज्ञापन


सीएमओ डा. सत्य सिंह ने कहा कि भारत ने पोलियो से मुक्ति पाने में अहम हासिल की है। जनवरी 2011 में पश्चिम बंगाल में आखिरी मामला सामने आया, लेकिन पड़ोसी देश पाकिस्तान- अफगानिस्तान में अभी भी पोलियो के मामले सामने आ रहे हैं। विश्व के किसी भी देश में जब तक पोलियो का संक्रमण रहेगा तब तक इसका खतरा बना रहेगा। बच्चों को अब आईपीवी इंजेक्शन भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन


डीसीआई अरविंद शर्मा ने कहा कि अभी तक बच्चों को पोलियोरोधी ड्राप दी जा रही थी। अब इसके साथ आईपीवी इंजेक्शन भी लगाया जाएगा। यह इंजेक्शन 14 सप्ताह से बढ़े और 1 साल तक की आयु के बच्चों को लगेगा। जहां पेंटावैलेंट का टीका शुरू हो चुका है वहां ओपीवी और पेंटावैलेंट  की तीसरी खुराक को साथ यह इंजेक्शन लगेगा। जहां पेंटावैलेंट का टीका शुरू नहीं हुआ है वहां ओपीवी, डीपीटी और हेपेटाइटिस बी की तीसरी डोज के साथ यह इंजेक्शन लगेगा। इंजेक्शन लगाने से पहले टीकाकरण के संबंध में अभिभावक से जानकारी करें। इस दौरान डा. वीके राजपूत, यूनीसेफ के अरविंद शर्मा, डब्लूएचओ के डा. अतुल वाटाकर, डा. अविनाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed