फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Pushpendra sent to Central Jail Fatehgarh

Etah News: सेंट्रल जेल फतेहगढ़ में भेजा गया पुष्पेंद्र

Sun, 28 Jul 2024 02:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 28 Jul 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Pushpendra sent to Central Jail Fatehgarh
एटा। जिला कारागार में सपा नेता जुगेंद्र सिंह के साथ उनके पुत्र पुष्पेंद्र यादव को न रखने का प्रशासन ने निर्णय लिया। इसके तहत शनिवार को पुष्पेंद्र को सेंट्रल जेल फतेहगढ़ शिफ्ट कर दिया गया। वह वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा यादव का पुत्र है।
विज्ञापन

मूल रूप से अलीगंज से संबंध रखने वाले इस राजनीतिक परिवार पर जमकर कार्रवाई हुईं। कई सदस्यों पर रिपोर्ट दर्ज किए जाने के साथ ही इनकी तमाम संपत्तियों को भी जब्त कर लिया गया। सबसे पहले सपा के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव 9 जू 2022 को गिरफ्तार किए गए। इसके करीब एक साल बाद 8 मार्च 2023 को उनके छोटे भाई पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। इन्हें भी एटा जिला कारागार में रखा गया। लेकिन दो सपा नेताओं के एक जेल में रखे जाने से विभिन्न प्रकार की आशंकाओं को प्रशासन समझ रहा था। ऐसे में रामेश्वर सिंह को 23 मार्च 2023 को अलीगढ़ जेल में भेज दिया गया। वर्तमान में वह अलीगढ़ में ही निरुद्ध हैं।
विज्ञापन

जुगेंद्र सिंह के पुत्र जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र यादव को एसटीएफ ने 24 जुलाई को गौतमबुद्ध नगर से गिरफ्तार किया। जिसे यहां लाकर अलीगंज थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। अगले दिन न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जिला कारागार भेज दिया गया। जेल अधीक्षक अमित चौधरी ने बताया कि प्रशासनिक निर्णय के आधार पुष्पेंद्र को आसपास की जेल में भेजा जाना तय किया गया था। इसके तहत शनिवार को उसे कड़ी सुरक्षा में सेंट्रल जेल अलीगढ़ पहुंचा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed