{"_id":"62e95332bf34f26dec474b97","slug":"products-made-by-prisoners-in-jail-will-get-brand-etah-news-agr542130096","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में बंदियों के बनाए उत्पादों को मिलेगा ब्रांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में बंदियों के बनाए उत्पादों को मिलेगा ब्रांड
विज्ञापन
एटा। जिला कारागार प्रशासन बंदियों के लिए सकारात्मक पहल करने जा रहा है। उनको शामिल कर बंदी कल्याण समिति बनाई जाएगी। निरुद्ध बंदी जो उत्पाद तैयार करेंगे, उन्हें समिति के ब्रांड से बाजार में उतारा जाएगा। बंदियों को इसकी कीमत उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं प्राप्त होने वाली आय से बंदियों की कारोबारी जरूरतों को पूरा किया जाएगा।
जेल में कई बंदी हुनरमंद हैं, खासतौर से महिलाएं। वह छोटे-बड़े बैग, पायदान, थैले आदि तैयार कर लेती हैं। इन बंदियों ने कई आकर्षक उत्पाद बनाकर भी रखे हैं जो बाजार के उत्पादों को टक्कर दे सकते हैं लेकिन इन्हें बाजार में लाने की जेल प्रशासन के पास फिलहाल कोई व्यवस्था नहीं है। उनके हुनर को देखते हुए अब बंदी कल्याण समिति का गठन किया जा रहा है। समिति पंजीकृत होने के बाद इसके तहत होने वाली कारोबारी गतिविधियां अधिकृत हो जाएंगी। जो आय होगी, उससे मशीनें, कच्चा माल खरीदकर कारोबार को और बढ़ावा व सुगमता दी जाएगी।
हाल ही में हुआ है सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण
जेल में निरुद्ध महिला बंदियों को हाल ही में कारागार भारती ने सिलाई-कढ़ाई और बुनाई का प्रशिक्षण दिलाया है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 24 से 31 जुलाई तक चला। इसमें 58 महिला बंदियों को शामिल किया गया था। अधिकांश महिलाएं पहले से ही इसकी जानकारी रखती थीं। प्रशिक्षण से वह निपुण हो गई हैं और तमाम उत्पाद तैयार करने की स्थिति में हैं।