फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Problems of state president of Sahakar Bharti increased, file of robbery and rape opened

Etah News: सहकार भारती के प्रदेश अध्यक्ष की मुश्किलें बढ़ीं, खुली लूट और दुष्कर्म की फाइल

Wed, 18 Oct 2023 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 18 Oct 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Problems of state president of Sahakar Bharti increased, file of robbery and rape opened
एटा। सहकार भारती के प्रदेश अध्यक्ष की मुश्किलें ताजा मामले ने और बढ़ा दी हैं। 2020 में उनके खिलाफ दर्ज लूट व दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने अंतिम आख्या लगाकर मामला बंद कर दिया था। अब इसकी फाइल फिर खोल दी गई है। कोतवाली नगर पुलिस को पुन: विवेचना करने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन

राजनीतिक प्रभाव के कारण पीड़िता की एफआईआर थाने पर नहीं हुई थी। इसके बाद उसने अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन को शिकायत दी। जिस पर 24 सितंबर 2020 को कोतवाली नगर में नरेंद्र उपाध्याय सहित चार लोगों के खिलाफ एफआईआर लिखी गई। फिरोजाबाद जनपद की रहने वाली महिला का कहना था कि उसके पति ने जीटी रोड स्थित गोस्वामी ऑटोमोबाइल को 25 लाख रुपये का मोबाइल भेजा था। जिसका कुछ रुपया स्वामी विमलेश गोस्वामी ने दे दिया। जबकि 10 लाख व 7.60 लाख रुपये के चेक दिए। बाद में पति को फोन कर 13 नवंबर 2017 को नकद रुपया लेने के लिए बुलाया। 7 लाख रुपये दिए गए। विमलेश के लोगों ने एक गाड़ी में बैठा दिया। बाद में उन्हें हजारा नहर पर ले जाकर तमंचा दिखाकर लूट लिया और बंधक बना लिया। उन्हें छोड़ने के लिए एक करोड़ रुपये की मांग की।
विज्ञापन

बाद में मेरे दो बच्चों और मुझे भी घर से बुलवाकर बंधक बना लिया। रुपया, पैसा आदि भी भरवा लिया। 88 दिन तक इन लोगों ने बंधक बनाकर रखा और इस दौरान मुझसे दुष्कर्म किया गया। दबाव बनने पर मेरे नाम एक फर्जी एफआईआर दर्ज कराकर हम लोगों को छोड़ दिया गया। मुकदमा दर्ज होने के बाद भी पुलिस राजनीतिक दबाव में रही और दो बार इसमें अंतिम आख्या लगा दी। पिछले दिनों महिला व उसका पति एसएसपी राजेश कुमार सिंह से मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर उन्होंने विवेचना की पड़ताल कराई। इसमें कई गवाहों के बयान दर्ज नहीं थी। जबकि कुछ और महत्वपूर्ण तथ्यों की तफ्तीश नहीं की गई थी। इस पर पुन: विवेचना करने के लिए उन्होंने आदेश दिया है। कोतवाली नगर प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर विवेचना शुरू करा दी गई है। पूर्व में जो भी खामियां रही हैं, उन्हें दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed