{"_id":"64da6c3b29698128c00c4feb","slug":"prisoners-tried-their-hands-in-volleyball-team-ahata-3-was-the-winner-etah-news-c-163-1-sagr1017-3847-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: बंदियों ने वॉलीबाल में आजमाए हाथ, टीम अहाता-3 रही विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: बंदियों ने वॉलीबाल में आजमाए हाथ, टीम अहाता-3 रही विजेता
Mon, 14 Aug 2023 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 14 Aug 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
एटा। कारागार में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत एक सप्ताह से विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को रस्साकसी, वॉलीबाल टूर्नामेंट आयोजित किए गए। टीम अहाता-3 दोनों खेलों में विजेता रही।
कारागार अधीक्षक अमित चौधरी ने बताया कि जेल में बंदियों काे शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए आजादी के अमृत महोत्सव के तहत साप्ताहिक टूर्नामेंट कराए जा रहे हैं। सोमवार को बंदियों की अहाता-3 और अहाता-5 टीमें बनाई गईं। दोनों के बीच रस्साकसी और वॉलीबाल प्रतियोगिताएं कराई गईं।
इनमें टीम अहाता-3 ने दोनों टूर्मामेंट अपने नाम कर लिए। विजेता टीम को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा। बताया कि इसके अलावा सोमवार को स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया। मेडिकल कॉलेज से आई स्वास्थ्य टीम ने 60 बंदियों को परीक्षण किया। जेलर प्रदीप कुमार, डिप्टी जलेसर ऋत्विक प्रियदर्शी व तेजपाल सिंह के अलावा बंदी रक्षक, कैदी और बंदी मौजूद रहे।