फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Principal accused of scam in mid-day meal

मध्याह्न भोजन में प्रधानाचार्य पर घपले का आरोप

Thu, 11 Mar 2021 12:20 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Principal accused of scam in mid-day meal
मारहरा (एटा)। बच्चों को दिए जाने वाले मध्याह्न भोजन में प्रधानाचार्य पर घपले का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि प्रधानाचार्य ने दो छात्राओं के अंकों में हेराफेरी कर पीटीए अध्यक्ष बदला और योजना में घपला किया। एक अभिभावक द्वारा शिकायत किए जाने पर डीआईओएस ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

मामला कस्बा मारहरा स्थित सहायता प्राप्त रानी अवंतीबाई इंटर कॉलेज का है। ग्राम समसपुर निवासी सुरेश चंद्र का आरोप है कि प्रधानाचार्य एवं एक लिपिक ने एमडीएम की धनराशि का घपला करने के लिए दो छात्राओं के अंकों में फेरबदल कर पीटीए अध्यक्ष बदल डाला। उन्होंने बताया कि शिकायत की जांच जिला विद्यालय निरीक्षक के स्तर से कराई जा रही है। उन्होंने मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं होने पर डीएम और मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजा है। इसमें गबन के आरोपों की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ऐसे बनते हैं पीटीए के अध्यक्ष
पैरेंट्स टीचर एसोसिएशन का अध्यक्ष वही बनाया जाता है जिसकी बेटी जूनियर की किसी भी क्लास में सबसे अधिक अंक लाती है। उसके अभिभावक को पीटीए का अध्यक्ष चुन लिया जाता है। अध्यक्ष और प्रधानाचार्य के संयुक्त हस्ताक्षर से ही एमडीएम की धनराशि आहरित की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed