फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Preparations for the book fair given final shape

Etah News: पुस्तक मेले की तैयारियों को दिया गया अंतिम रूप

Wed, 06 Dec 2023 10:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 06 Dec 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
Preparations for the book fair given final shape
एटा। जीआईसी के मैदान में बृहस्पतिवार से पुस्तक मेला की शुरूआत हो रही है। इसको लेकर बुधवार को मैदान में मेला समिति द्वारा अंतिम रूप दिया जाता रहा। वहीं पांडाल में स्टॉल लगाने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। बुधवार की शाम तक 11 प्रकाशक मैदान में स्टॉल लगाने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन


पुस्तक मेला का उद्घाटन बृहस्पतिवार दोपहर डीएम प्रेम रंजन सिंह द्वारा किया जाएगा। मेला संयोजक एआरएम संजीव कुमार ने बताया कि पुस्तक मेले में 20 से अधिक प्रकाशकों के स्टॉल लगाए जाएंगे। मेले में पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम होंगे। रैमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित लोग भी प्रतिभाग करेंगे। सह संयोजक अनूप द्विवेदी ने बताया कि विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र- छात्राओं के शैक्षिक उन्नयन एवं उनकी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से पुस्तक मेले में रंगोली ,पोस्टर, स्लोगन, वाद-विवाद , मेहंदी आदि कई प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जा रहा है। जिनमें प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को 10 से 18 फरवरी तक नई दिल्ली में आयोजित होने वाले विश्व पुस्तक मेला का निशुल्क भ्रमण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed