{"_id":"64dc7f9dd3dbb37f2a012da3","slug":"prd-jawan-died-due-to-electrocution-in-etah-2023-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: करंट लगने से पीआरडी जवान की मौत, खेत पर लगा समरसिबल चलाते समय हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: करंट लगने से पीआरडी जवान की मौत, खेत पर लगा समरसिबल चलाते समय हुआ हादसा
Wed, 16 Aug 2023 01:19 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 16 Aug 2023 01:19 PM IST
सार
एटा में करंट लगने से पीआरडी जवान की मौत हो गई। हादसा खेत पर लगा समरसिबल चलाते समय हुआ। हादसे के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Etah: समरसिबल चलाते समय करंट लगने से पीआरडी जवान की मौत
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा में बुधवार की सुबह करंट लगने से पीआरडी जवान की मौत हो गई। घरवालों को खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर गांव के लोग भी जमा हो गए। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे।
विज्ञापन
घटना मारहरा थाना क्षेत्र के नगला परसी गांव की है। गांव निवासी रामौतार (48) पीआरडी में तैनात थे। बुधवार की सुबह वह खेत की तरफ गए हुए थे। वह फसल सिंचाई के लिए समरसिबल चलाने लगे। उसमें करंट आ रहा था। जैसे ही उन्होंने बटन दबाने की कोशिश की, वह करंट लगने से उसी में चिपक गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Mathura: वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर के पास बारिश से ढह गई पुरानी बिल्डिंग, पांच की मौत; पांच घायल
विज्ञापन
कुछ ही समय वह छिटक कर दूर जा गिरे और दम तोड़ दिया। उधर से निकल रहे ग्रामीण ने उन्हें जमीन पर पड़ा देखा तो वहां पहुंचा। इसके बाद उसने घर में सूचना दी। खबर पाकर घर के लोग रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। गांव के लोगों की भी भीड़ लग गई। ग्रामीण परेशान परिजन को सांत्वना देते रहे।