फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Pradhan proposed cremation route for water tank

प्रधान ने श्मशान मार्ग को पानी की टंकी के लिए किया प्रस्तावित

Sat, 18 Dec 2021 11:37 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Pradhan proposed cremation route for water tank
जलेसर। गांव गोपालपुर में पानी की टंकी के लिए प्रधान ने श्माशान मार्ग के रास्ते का ही प्रस्ताव कर दिया है। दशकों पुराना श्मशान को जाने वाला आम रास्ता बंद होने के चलते ग्रामीणों ने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में प्रधान के खिलाफ डीएम को शिकायत पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन

जलेसर विकास खंड के गांव गोपालपुर निवासी महावीर सिंह, डॉ. महाराज सिंह, डॉ. प्रेमचंद्र, अविनाश, सौरभ सिंह, शिवम राजपूत, एसके वर्मा आदि ग्रामीणों ने डीएम अंकित अग्रवाल को शिकायती पत्र दिया। बताया कि विधायक निधि से ग्राम पंचायत में नलकूप सहित एक पानी की टंकी लगना प्रस्तावित हुआ है, लेकिन ग्राम प्रधान पानी की टंकी किसी सुरक्षित स्थान पर लगवाने के बजाय एक आम रास्ता पर लगवाए जाने का प्रस्ताव किया गया है। ग्राम प्रधान अपनी चुनावी रंजिश की वजह से आम रास्ता को बंद कराने की फिराक में हैं। ग्रामीणों ने पूर्व में शिकायत एसडीएम राम नयन सिंह व क्षेत्रीय विधायक संजीव दिवाकर से भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed