{"_id":"582600f04f1c1bf77eb3b193","slug":"pradesh-sarakaar-ne-yuvaon-ko-diya-dhokha-pankaj","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश सरकार ने युवाओं को दिया धोखा: पंकज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश सरकार ने युवाओं को दिया धोखा: पंकज
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
भाजपा का युवा सम्मेलन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह ने कहा है कि समाजवादी पार्टी की प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश के युवाओं को धोखा ही दिया है। सरकार ने युवाओं को मजबूत करने की बजाय जाति, धर्म के नाम पर बांट दिया। जगह जगह लाठी डंडे चलवाए गए। ऐसी ही समाजवादी पार्टी की उपलब्धियां हैं। विपक्षी दलों को आतंकवाद में वोट दिखाई देता और राम के नाम में खोट दिखाई देती है।
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र एवं भाजपा के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कालेज के मैदान में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के युवा सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार ने बहन बेटियों की इज्जत भी सुरक्षित नहीं रही है। हत्या लूट डकैती की वारदातों से प्रदेश की जनता त्राहि त्राहि कर रहा है। ऐसी सरकार जो विकास का दावा कर रही है, लेकिन प्रदेश को विनाश के रास्ते पर लाकर खड़ा दिया है। उन्होंने पांच सौ और एक हजार रुपये के नोट को अमान्य किए जाने के संबंध में कहा कि यह सरकार का सराहनीय निर्णय है। देश की जनता ने इसे स्वीकार किया है। उन्होंने बसपा सुप्रीमों की ओर इशारा करते हुए कहा कि वह अब कैसे टिकटों का मोल भाव करेंगी। भाजपा की सरकार बनते ही शूकर क्षेत्र सोरों को तीर्थ स्थल घोषित किया जाएगा।
भाजपा के जिलाध्यक्ष पूर्णेंद्र सिंह सोलंकी ने मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह का कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए स्वागत एवं आभार जताया। युवा सम्मेलन को राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य महेंद्र बघेल, संयोजक मनोज राघव, सहसंयोजक मुनेश गौतम, डा. ज्ञान प्रकाश गुप्ता आदि ने भी संबोधित किया। सम्मेलन के द्वारा वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश तिवारी, गौरीशंकर शर्मा, डा. केत सिंह, श्यामसुंदर गुप्ता, रज्जनपाल सिंह, देवेंद्र प्रताप, डा. बीडी राना, रमेश साहू, नवल कुलश्रेष्ठ, प्रवेंद्र राना, देवेंद्र राजपूत, नीरज शर्मा, महेंद्र राना, ब्रजेश वर्मा, देवेंद्र राजपूत मौजूद रहे।