फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Police returned Rs 8.80 lakh to businessman who was a victim of cyber fraud

Etah News: साइबर ठगी के शिकार व्यापारी के 8.80 लाख पुलिस ने वापस कराए

Sun, 21 Dec 2025 12:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 21 Dec 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Police returned Rs 8.80 lakh to businessman who was a victim of cyber fraud
एटा। ऑनलाइन ठगी का शिकार व्यापारी को पुलिस ने बड़ी राहत दिलाई है। साइबर ठगों ने पीड़ित से खाते में दो बार में 10 लाख रुपये ठगे थे। उसमें से 8.80 लाख रुपये की धनराशि पीड़ित के खाते में वापस कराई गई है।
विज्ञापन

थाना साइबर क्राइम में राजीव बंसल निवासी सराय मिश्र कोतवाली नगर ने 16 अगस्त को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनके बंसल ट्रेडर्स और श्री राधा-कृष्णा राइस मिल के नाम से एचडीएफसी बैंक में खाते हैं। दोनों ही खातों से बिना जानकारी के 15 अगस्त को दो बार में पांच-पांच लाख रुपये की ऑनलाइन निकासी कर ली गई। बैंक में जाकर पता किया तो कोई संतोषजनक परिणाम सामने नहीं आया।
विज्ञापन

शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बैंक और पेमेंट गेटवे से समन्वय स्थापित किया।
इसके परिणामस्वरूप 8.80 लाख रुपये की धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई। रुपये वापस पाकर पीड़ित ने खुशी जाहिर की। रुपये वापस कराने में प्रभारी निरीक्षक शंभूनाथ सिंह, मुख्य आरक्षी रामवीर सिंह, कांस्टेबल राजा राम चौधरी, कांस्टेबल राजेश कुमार एवं महिला कांस्टेबल मनीषा यादव की अहम भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी श्वेताभ पांडेय ने बताया कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक या मैसेज पर भरोसा न करें। बैंक से जुड़ी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें। साइबर ठगी होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed