फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Police reached several houses and knocked on the doors

Etah News: पुलिस ने कई घरों पर पहुंच खटखटाया दरवाजा, ऑपरेशन खटखट के तहत की गई कार्रवाई

Fri, 26 Dec 2025 07:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 26 Dec 2025 07:05 PM IST
विज्ञापन
Police reached several houses and knocked on the doors
राजा का रामपुर। थाना पुलिस ने ऑपरेशन खटखट के तहत आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे कई लोगों के दरवाजे बृहस्पतिवार की रात को खटखटाए। दरवाजे पर पुलिस फोर्स को देख परिजन घबरा गए। पुलिस टीम ने ऑपरेशन के तहत संबंधित लोगों की पड़ताल की।
विज्ञापन


थाना प्रभारी सत्यपाल सिंह ने बताया एसएसपी श्याम नारायण सिंह एवं एएसपी श्वेताभ पांडेय के निर्देश पर जिले में ऑपरेशन खटखट शुरू किया गया है। इसके तहत पिछले पांच वर्ष में चोरी, नकबजनी, एटीएम से चोरी आदि घटनाओं में संलिप्त रहे लोगों का सत्यापन किया जाना है। ऑपरेशन के तहत बृहस्पतिवार की रात को ऐसे 19 लोगों के दरवाजे खटखटाकर उनकी पड़ताल की गई। साथ ही आपराधिक घटनाओं में संलिप्तता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की हिदायत दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed