फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Police reached Etah to investigate after explosion in firecracker factory in Gujarat

UP: जलेसर से जुड़े गुजरात की पटाखा फैक्टरी में हुए ब्लास्ट के तार, भेजा गया था माल; 22 लोगों की हुई थी माैत

Wed, 09 Apr 2025 10:02 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 09 Apr 2025 10:02 AM IST
सार

गुजरात में पटाखा फैक्टरी में हुए धमाके की जांच करने के लिए टीम एटा के जलेसर पहुंची। यहां कारखानों में जांच की। इन कारखानों से ही पटाखा फैक्टरी को माल भेजा गया था। जिसका इस्तेमाल आतिशबाजी बनाने में किया गया।

विज्ञापन
Police reached Etah to investigate after explosion in firecracker factory in Gujarat
कारखाने में जांच करती टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गुजरात के बनासकाठा जिले के डीसा में 1 अप्रैल को पटाखा फैक्टरी में भयानक विस्फोट हुआ था। इसमें 22 लोगों की जान गई थी। मामले में कई लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। अब फैक्टरी के तार एटा के कस्बा जलेसर से भी जुड़ गए हैं। यहां के दो कारखानों से पटाखा फैक्टरी को भारी मात्रा में सामग्री भेजी गई थी। जिसका इस्तेमाल आतिशबाजी बनाने में किया जाता था। मंगलवार को गुजरात से आई पुलिस टीम ने दोनों कारखाना मालिकों से पूछताछ की।
विज्ञापन


 

गुजरात हादसे के बाद वहां की पुलिस, एसआईटी तमाम बिंदुओं पर जांच में जुटी है। इसमें जलेसर के मोहल्ला किला स्थित श्रीनिवास इंटरप्राइजेज और कमलेश ट्रेडर्स से तार जुड़े मिले हैं। इन कारखानों से डीसा की फैक्टरी को लगातार कलमी सोडा (पोटेशियम नाइट्रेट) और सल्फर (गंधक) भेजा गया था। हालांकि इन रसायनों का प्रयोग अन्य उद्योगों में किया जाता है लेकिन आतिशबाजी बनाने में भी इनको खपाया जाता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि पटाखा फैक्टरी अवैध रूप से चलाई जा रही थी, फिर यहां से माल किस आधार पर भेजा गया? टीम का नेतृत्व कर रहे एसआई पीएल आयूब ने बताया कि दोनों कारखाना मालिकों के बयान दर्ज किए गए हैं। कौन लोग सामान मंगाते थे और कौन यहां आए, इस सबकी जानकारी विस्तार से की जाएगी।

 
विज्ञापन

कमलेश ट्रेडर्स अमित अग्रवाल ने बताया कि हमारे यहां से माल जाता रहा है, जो जीएसटी पर भेजा गया है। अब उसे किस उत्पादन में प्रयोग किया जा रहा है, यह हमें नहीं पता। यह सोडा खाद्य पदार्थ के प्रयोग में आता है, विस्फोटक नहीं है।  श्रीनिवास एंटरप्राइजेज के नितिन अग्रवाल ने बताया कि कांच उद्योग और पूजा धूपबत्ती में हमारे यहां से जाने वाला माल प्रयोग किया जाता है। यह माल विस्फोटक नहीं है। वैध तरीके से इसे भेजा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed