फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Police increased vigilance to give a sense of security

एहतियात : नमाज का समय आगे बढ़ाने की अपील

Tue, 11 Mar 2025 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 11 Mar 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Police increased vigilance to give a sense of security
एटा। होली के दिन ही रमजान का जुमा पड़ रहा है। इस समीकरण ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी हैं। अपीलें कर नमाज का समय आगे बढ़ाने का सहयोग मांगा जा रहा है। इक्का-दुक्का जगह सहमति भी बनी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात में होलिका पूजन और दहन होगा। जबकि शुक्रवार को रंग खेला जाएगा। सुबह से रंग खेलने की परंपरा सामान्य रूप से दोपहर 12 से 1 बजे तक चलती है, लेकिन कुछ उत्साही लोग इसके बाद भी होली खेलते नजर आ ही जाते हैं।
विज्ञापन

यूं तो हर साल ऐसा होता है और लोगों को नहीं रोका जाता, लेकिन इस बार समीकरण ऐसा बन गया है कि प्रशासन के सामने चिंताएं खड़ी हो गई हैं। दरअसल रमजान माह का जुमा भी होली वाले ही दिन है। जुमे को इस्लाम में काफी पवित्र दिन माना जाता है और इस दिन की नमाज में सर्वाधिक भीड़ रहती है। नमाज का समय दोपहर 1:30 से 2 बजे का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नमाज पढ़ने के लिए इससे पहले ही लोग मस्जिदों के लिए निकलेंगे। प्रशासन को आशंका है कि कुछ लोग इस समय यदि होली खेल रहे होंगे तो कहीं वाद-विवाद या टकराव की स्थिति न बन जाए। इस तरह की स्थिति को रोके जाने के लिए मस्जिदों के आसपास पुलिस की तैनात, गश्त आदि की व्यवस्था की गई है, लेकिन प्रशासन की यह भी कोशिश है कि नमाज का समय स्वेच्छा से कुछ आगे बढ़ा दिया जाए। शहर काजी बदूद अहमद ने बताया कि अलग-अलग मस्जिदों में समय अलग-अलग है। अधिकांश जगह 1:30 बजे तो कुछ जगह 2 बजे भी नमाज पढ़ी जाएगी।

होली और जुमा दोनों को शांतिपूर्ण माहौल में कराने की पूरी तैयारी कर ली गई है। शांति समिति की बैठकें भी की गई हैं। किसी को कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी। -राजकुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed