{"_id":"67d07aeaf6696520c6085def","slug":"police-increased-vigilance-to-give-a-sense-of-security-etah-news-c-163-1-eta1003-130868-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: सुरक्षा का अहसास कराने के लिए पुलिस ने बढ़ाई चौकसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: सुरक्षा का अहसास कराने के लिए पुलिस ने बढ़ाई चौकसी
Tue, 11 Mar 2025 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 11 Mar 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
सकीट। होली के दिन जुमा होने पर पुलिस अलर्ट हो गई है। प्रेम के प्रतीक रंगों के त्योहार पर किसी प्रकार का बवाल न हो इसके लिए पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। लोगों में सुरक्षा का अहसास कराने के लिए पुलिस लगातार नगर से लेकर देहात क्षेत्र में गश्त कर रही है।
थाना प्रभारी चमन गोस्वामी ने फोर्स के साथ मंगलवार को नगर में पैदल मार्च किया। बाजार से लेकर नगर की सभी गलियों में गश्त किया गया। संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली गई। साथ ही बेवजह घूम रहे युवकों को भी टोका गया। कोबरा, 112 डायल पुलिस की टीमें लगातार गश्त करती रहीं। थाना प्रभारी ने लोगों से संपर्क कर किसी प्रकार की गड़बड़ी पर तत्काल पुलिस को सूचना देने को कहा। संवाद