फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Police arrested seven vicious robbers who robbed solar plates in Etah

शातिर लुटेरा चढ़ा पुलिस के हत्थे: साथियों के साथ सोलर प्लेट लूट की वारदात को देता अंजाम, लाखों का माल बरामद

Sun, 02 Jul 2023 10:05 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 02 Jul 2023 10:05 PM IST
सार

एटा में पुलिस ने शातिर लुटेरे को गिरफ्तार किया है। यह साथियों के साथ सोलर प्लेट लूट की वारदात को अंजाम देता था। इसके कब्जे से लाखों का माल बरामद हुआ है। 

विज्ञापन
Police arrested seven vicious robbers who robbed solar plates in Etah
Etah News: लुटेरा आकाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में थाना जैथरा क्षेत्र के गांव बहगों स्थित जल जीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन पेयजल परियोजना पर 29 जून की रात को हथियारबंद बदमाशों ने लूट को अंजाम दिया था। चौकीदार और उसकी पत्नी को बंधक बनाकर 43 सोलर प्लेटें लूटी थीं। पुलिस ने शातिर बदमाश को इसके छह साथियों सहित गिरफ्तार कर लूट का माल बरामद किया है।

विज्ञापन


एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि सोलर प्लेट लूटने वाले आकाश निवासी अचानकपुर थाना शमसाबाद जिला फर्रुखाबाद को रविवार की सुबह करीब 10.40 बजे जखा चौराहा से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से लूटी गई 10 सोलर प्लेट, लूट में प्रयुक्त की गई मैक्स पिकअप भी बरामद की गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- यूपी का एक थाना ऐसा भी: बदमाशों से नहीं, बिच्छुओं से खौफजदा हैं पुलिसकर्मी, वर्दी तो कभी जूते में घुसकर काटते
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि पकड़े गए बदमाश के साथ स्नेश निवासी गांव मस्तीपुर, थाना गंजडुंडवारा, जिला कासगंज, रजनेश उर्फ मोहित व आलोक यादव निवासी नगला छबि थाना पटियाली कासगंज, बंटू निवासी पिपहरा थाना जैथरा, सनी निवानी जरारी थाना जैथरा, रोहित निवासी प्रहलादपुर जिला फर्रुखाबाद और एक अन्य शामिल थे। 

यह भी पढ़ेंः-Video: भाजपा सांसद के बाद विधायक ने बीच चौराहे पुलिस को हड़काया, बोले- वर्दी का ख्याल है नहीं तो...ठोकेंगे

इनमें से स्नेश को थाना गंजडुंडवारा पुलिस एक जुलाई को गिरफ्तार कर चुकी है और इससे 25 लूट की प्लेट भी बरामद की गई हैं। जो फरार हैं उनकी तलाश की जा रही है। वारदात से दो दिन पहले रजनेश व आलोक ने रेकी की थी। इसके बाद सभी ने योजनाबद्ध तरीके से वारदात को अंजाम दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed