{"_id":"b66c006d618e5f9f2f5b6484ca7e3095","slug":"police-administration-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस प्रशासन ने श्ाुरू कराया काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस प्रशासन ने श्ाुरू कराया काम
ब्यूरो अमर उजाला एटा
Updated Thu, 18 Dec 2014 12:05 AM IST
विज्ञापन
शिकोहाबाद रोड स्थित बाकलपुर गांव में विद्युत विभाग द्वारा कराए जा रहे नोएडा से मैनपुरी के लिए बढ़ी लाइन के कार्य को बुधवार को प्रशासन व पुलिस ने अपनी देखरेख में शुरू करवाया। कार्य का विरोध कर रहे भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) का कोई भी पदाधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। प्रशासन का कहना है लाइन के कार्य को कराने के लिए गांव के किसी भी किसान ने विरोध दर्ज नहीं कराया। जबकि कुछ किसान नेता अपनी राजनीति चमकाने के लिए मामले को तूल दे रहे थे। किसानों के विरोध न करने पर भाकियू के कार्यकर्ता संबंधित थाना रिजोर में अपनी गिरफ्तारी देने पहुंचे, तो पुलिस ने गिरफ्तार करने से मना कर दिया।
गत दिनों से भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी मुआवजा को लेकर जिले भर में पड़ रही विद्युत लाइन का विरोध कर रहे थे। किसान नेताओं का आरोप था कि विभाग द्वारा किसानों को उचित मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। इसके लिए बाकलपुर में यूनियन ने 23 दिसंबर को होने वाली महापंचायत के चलते काम रुकवा दिया था। काम में देरी होने के चलते प्रशासन ने बुधवार को बाकलपुर के किसानों से वार्ता की और मुआवजा की प्रक्रिया को भी समझाया। इस पर किसानों ने दुबारा काम शुरू कराने के लिए अपनी मंजूरी दे दी। प्रशासन की ओर से किसानों से वार्ता करने के लिए पहुंचे। एसडीएम सदर अजीत कुमार सिंह ने बताया कि बाकलपुर के जिस किसान के खेत में पिछले काफी दिनों से लाइन के तार पड़े थे, उसके नुकसान की भरपाई के लिए विभाग को निर्देशित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि वार्ता के दौरान किसानों को मुआवजा की प्रक्रिया को भी समझाया गया था। काम शुरू कराने के लिए एसडीएम सदर के साथ-साथ सीओ सकीट आशाराम अहिरवार, संबंधित थाना पुलिस क्यूआरटी फोर्स के अलावा महिला पुलिस भी मौके पर पहुंची।
उधर, इस काम का विरोध कर रहे भाकियू को यह सब नागवार गुजरा। इसके चलते यूनियन के पदाधिकारी थाना रिजोर में अपनी गिरफ्तारी देने पहुंचे। जिस पर थाना पुलिस ने गिरफ्तार करने से मना कर दिया।