{"_id":"57f2a0b74f1c1b093426fb1b","slug":"plywood-truck-loot-revealing-six-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लाईवुड ट्रक लूट का खुलासा, छह गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लाईवुड ट्रक लूट का खुलासा, छह गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो एटा
Updated Mon, 03 Oct 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
प्लाईवुड ट्रक लूट का खुलासा, छह गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलावन थाना क्षेत्र से शनिवार को लूटे गए प्लाईवुड से भरे ट्रक को रविवार पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार भी किया है।
मलावन थाना क्षेत्र में हाईवे-91 पर शनिवार की रात कार सवार बदमाशों ने प्लाई बोर्ड से भरा ट्रक लूट लिया था। चालक करन सिंह निवासी तारनवाला जमुना नगर हरियाणा ने टाटा मैक्स सवार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसएसपी एएस राय ने बताया कि मलावन थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह, बागवाला थाना प्रभारी केके बालियान और स्वाट टीम प्रभारी इंद्रेश पाल सिंह ने नहर के पास मैक्स कार में बदमाशों के मौजूद होने की सूचना पर छापेमारी की। पुलिस टीम को देखकर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इस मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने छह युवकों को पकड़ लिया, जबकि दो भाग निकले। पुलिस ने इनके कब्जे से टाटा मैक्स गाड़ी, प्लाईवुड से भरा ट्रक और चार तमंचे बरामद किए गए हैं। पकड़े गए युवकों में पप्पू पहलवान पुत्र राम प्रसाद निवासी अहीरपाड़ा हरदुआगंज अलीगढ़, चंद्रपाल पुत्र देवीराम निवासी नगला पला अलीगढ़, बबलू सागर जाटव पुत्र हरिश्चंद्र निवासी नयाबांस अलीगढ़, दिनेश पुत्र बाबूलाल निवासी बरौला अलीगढ़, निक्की उर्फ राहुल पुत्र राजेंद्र निवासी किलाराम बिलौनी बुलंदशहर, संतोष पुत्र खेम सिंह निवासी अहीर पाड़ा अलीगढ़ शामिल हैं। पुलिस ने गिरफ्तार युवकों को जेल भेज दिया है।
--