फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   PET examination to be held at 10 centres today; preparations complete

Etah News: आज 10 केंद्रों पर होगी पीईटी की परीक्षा, तैयारियां पूरी

Sun, 25 Oct 2026 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 25 Oct 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
PET examination to be held at 10 centres today; preparations complete
पीईटी परीक्षा को लेकर महारानी लक्ष्मीबाई बालिका इंटर कॉलेज में सीसीटीवी कैमरे चेक करते जिला विद - फोटो : सांकेतिक
एटा। जिले में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की ओर से आयोजित होने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) रविवार को 10 परीक्षा केंद्र पर आयोजित की जाएगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। वहीं जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. इंद्रजीत सिंह ने सभी केंद्रों पर जाकर व्यवस्था का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

पीईटी परीक्षा रविवार को पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक होगी। इसमें 3550 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को लेकर प्रशासन और शिक्षा विभाग की ओर से केंद्रों पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। शहर के 10 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था, फर्नीचर, पेयजल, बिजली और सुरक्षा समेत अन्य जरूरी इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा को शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार व्यवस्थाएं पूरी की गई है। पहली पाली में सुबह 8 बजे से ही परीक्षा केंद्र पर प्रवेश दिया जाएगा। इस दौरान सभी परीक्षा केंद्रों पर सघन चेकिंग के साथ पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन





इन विद्यालयों को बनाया गया है परीक्षा केंद्र
शहर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज लालगढ़ी, अविनाशी सहाय आर्य इंटर कॉलेज, क्रिश्चियन एग्रीकल्चरल इंटर कॉलेज, प्रिंटिस गर्ल्स इंटर कॉलेज, रोहनलाल चतुर्वेदी सर्वोदय इंटर कॉलेज, श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज, महारानी लक्ष्मीबाई गर्ल्स इंटर कॉलेज और वार्ष्णेय इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन





शहर के 10 विद्यालयों को पीईटी परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा से संबंधित सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा संचालित की जाएंगी। - डॉ. इंद्रजीत सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक





लापरवाही बर्दाश्त नहीं, नकल रोकने के लिए होगी कड़ी निगरानी
एटा। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 2026 को नकलविहीन और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को रिजर्व पुलिस लाइन के बहुउद्देशीय हॉल में अपर पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि परीक्षा की शुचिता सर्वोपरि है। ड्यूटी में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिले में 25 और 30 अक्तूबर तथा एक नवंबर को पीईटी आयोजित होगी।
एएसपी श्वेताभ पांडेय ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। प्रवेश और निकास द्वार पर सघन जांच हो। नकल, प्रश्नपत्र लीक व सॉल्वर गिरोह जैसी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष सतर्कता बरती जाए। परीक्षा के दौरान केंद्रों के आसपास यातायात व्यवस्था सुचारु रखी जाए। अभ्यर्थियों और उनके साथ आने वाले परिजन की सुविधा के लिए पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। बस अड्डों और रेलवे स्टेशन पर भी भीड़ नियंत्रण के लिए सतर्कता बरती जाए।

एएसपी ने सोशल मीडिया पर परीक्षा से संबंधित भ्रामक सूचनाओं और अफवाहों पर नजर रखने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अनियमितता की जानकारी मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाए। अभ्यर्थियों को केवल अनुमन्य सामग्री ही परीक्षा केंद्र में ले जाने दी जाए। बैठक में एडीएम प्रशासन अजय नारायण सिंह, सीओ सिटी कीर्तिका सिंह, सीओ सदर संकल्पदीप कुशवाहा, मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रशांत राणा सहित परीक्षा से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed