फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Performance for dowry arrests

दहेज हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन

Wed, 10 Feb 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
अमर उजाला ब्यूरो एटा Updated Wed, 10 Feb 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Performance for dowry arrests
 पिछले माह कुंवरपुर में हुई महिला की हत्या के मामले में गांव नगला बनुआ की महिलाओं और ग्रामीणों ने एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस घटना में आरोपी महिला के ससुराल वालों से मिल गई है और उनकी गिरफ्तारी नहीं कर रही हैं।
विज्ञापन

बता दें गांव कुंवरपुर में रेखा को उसके ससुरालों वालों ने मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जला दिया था। मायके वालों रेखा के पति और अन्य ससुराल वालों के खिलाफ थाने पर मामला दर्ज कराया गया था। गांव नगला बनुआ निवासी रेखा के भाई वंपी ने बताया कि उन्होंने  2009 में रेखा की शादी कुंवरपुर के प्रदीप कुमार के साथ की थी। उसके ससुराल वाले शादी में दिए गए दहेज से संतुष्ट नहीं थे और उसके साथ मारपीट करते रहते थे। हत्या से दो दिन पहले भी उसके साथ मारपीट की गई थी। राजनीतिक दबाव में थाना मिरहची पुलिस  कार्रवाई नहीं कर रही है और आरोपी खुले घूम रहे हैं। रेखा की बेटी अंशिका को भी उन्होंने गायब कर दिया है। बाद में कार्रवाई के लिए एसएसपी को ज्ञापन दिया। प्रदर्शन करने वालों में नीलम, राधा, पिंकी, सुमन, सुनीला, सुषमा, हेमा, पुष्पा, विराग श्री, शांति, मनीष, रामश्री, भूदेवी, नत्थू सिंह, मुकेश आदि ग्रामीण शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed