फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   People got scorched due to heat wave, patients of stomach ache increased

Etah News: लू चलने से झुलसे लोग, पेट दर्द के बढ़े मरीज

Tue, 22 Apr 2025 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 22 Apr 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
People got scorched due to heat wave, patients of stomach ache increased
तेज धूप से बचने के लिए मंगलवार को पूरी तरह से शरीर को ढककर और छाता लगाकर बस स्टैंड के सामने से - फोटो : तेज धूप से बचने के लिए मंगलवार को पूरी तरह से शरीर को ढककर और छाता लगाकर बस स्टैंड के सामने से गुजरती युवतियां।
एटा। लगातार बढ़ रही गर्मी की वजह से लोग लू की चपेट में आ रहे हैं और मौसमी बीमारियों का शिकार बन रहे हैं। इससकी वजह से मेडिकल कॉलेज में पेट दर्द के मरीजों की संख्या बढ़ गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में 300 से अधिक मरीज पेट दर्द की समस्या से पीड़ित पहुंचे। इसके अलावा मेडिसिन वार्ड में भी पेट संबंधित बीमारियों और दर्द से पीड़ित 36 मरीज वर्तमान में भर्ती हैं। तेज धूप और लू से बचने के लिए लोग बाजार में निकलने से पहले खुद को पूरी तरह से ढककर और छाता लेकर चल रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को पारा 42 के पार पहुंचा तो दोपहर के समय बाजारों में सन्नाटा छा गया। परिवहन व्यवस्थाओं पर भी गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। दोपहर के समय डिपो की अधिकांश बसें यात्री विहीन खड़ी दिखाई देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी ने बताया कि बढ़ती गर्मी के बीच लू की चपेट में आने से बचने के लिए शरीर को पूरी तरह से कपड़े से ढक कर रखें। हो सके तो अनावश्यक रूप से दोपहर के समय बाहर न निकलें। बाजार में बिक रही दूषित और खुली हुई तली चीजों को खाने से बचें। बर्फ मिश्रित गन्ने का जूस व अन्य उत्पाद भी ना पीएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed