फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   People caught and thrashed the young man at the bus stand, video viral

Etah News: बस स्टैंड पर युवक को लोगों ने पकड़कर पीटा, वीडियो वायरल

Wed, 23 Aug 2023 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 23 Aug 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
People caught and thrashed the young man at the bus stand, video viral
एटा। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत रोडवेज बस स्टैंड के सामने कुछ यात्री खड़े हुए थे। आरोप है कि तभी स्कूटी सवार एक युवक तेजी से गुजरा और एक व्यक्ति का मोबाइल छीनकर भागने लगा। इसके बाद वहां मौजूद लोगों की भीड़ ने उसको पकड़ लिया और पिटाई कर डाली। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन

पकड़े गए युवक ने बताया कि उसका नाम शादाब है और वह थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के अंतर्गत पवांस गांव का रहने वाला है। पिटाई करने के बाद लोग उसे पकड़कर बस स्टैंड पुलिस चौकी ले गए। चौकी प्रभारी अनिरुद्ध कुमार ने बताया कुछ लोग एक युवक को पकड़कर लाए थे और मोबाइल चोरी का आरोप लगा रहे थे।
विज्ञापन

वहीं युवक ने बताया कि उसकी स्कूटी इन लोगों से टकरा गई, जिसकी वजह से उन्होंने पिटाई की और उसे मोबाइल चोर कहने लगे। इसके बाद दोनों पक्षों में आपसी समझौता हो गया। किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed