{"_id":"678e85546dadd7d1360cba30","slug":"peanut-seller-dies-after-being-hit-by-vehicle-etah-news-c-163-1-eta1001-128532-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: वाहन की चपेट में आकर मूंगफली विक्रेता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: वाहन की चपेट में आकर मूंगफली विक्रेता की मौत
Mon, 20 Jan 2025 10:48 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 20 Jan 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना कोतवाली देहात के गांव असरौली निवासी एक मूंगफली विक्रेता की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह कासगंज मार्ग पर आईटीआई के सामने ढकेल लगाकर मूंगफली बेचता था। रविवार की देर रात उसके घर लौटते समय यह हादसा हुआ।
गांव असरौली निवासी जयप्रकाश ने बताया कि पिता सूबेदार सिंह (55) राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के सामने ढकेल लगाकर मूंगफली और भुने हुए आलू बेचते थे। प्रतिदिन की तरह रविवार की देर शाम छोटा बेटा राजकुमार उनके पास गया और कहा कि आप घर चल जाओ, थोड़ी देर बाद मैं ढकेल लेकर आ जाऊंगा। सूबेदार सिंह वहां से घर के लिए ई-रिक्शा में बैठकर निकले। आर्ष गुरुकुल के सामने रिक्शे से उतरकर सड़क पार कर रहे थे। तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए।
आसपास के लोग पास पहुंचे और पुलिस बल परिजन को सूचना दी। जब तक यह लोग पहुंचे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। बेटे ने बताया कि पहले एक सड़क दुर्घटना में पिता के पैर में चोट लग गई थी। जिसके चलते पैर में रॉड पड़ी हुई थी और वह काफी धीमे-धीमे चल पाते थे।