फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   PD did not find teachers when he came to inspect polling stations

Etah News: मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंचे पीडी को नहीं मिले शिक्षक

Fri, 19 Apr 2024 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 19 Apr 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
PD did not find teachers when he came to inspect polling stations
एटा। मतदान केंद्रों का निरीक्षण और बूथों की व्यवस्थाएं परखने के लिए शुक्रवार की सुबह परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण ब्लॉक जैथरा क्षेत्र में पहुंचे। यहां कंपोजिट विद्यालय में मतदान केंद्र बना हुआ है। यहां शिक्षक नहीं मिले। एक घंटे तक उनको शिक्षकों के आने का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

गांव सुकटीखेड़ा स्थित कंपोजिट विद्यालय में परियोजना निदेशक सुरेंद्र कुमार गुप्ता सुबह 8 बजे पहुंच गए। प्रधानाध्यापक रामवीर सिंह, शिक्षक राहुल, जितेंद्र कुमार सहित एक अन्य शिक्षक व शिक्षामित्र तैनात हैं। लेकिन सुबह समय से एक भी शिक्षक व शिक्षामित्र नहीं पहुंचे। एक घंटे तक पीडी को इंतजार करना पड़ा और 9 बजे शिक्षक राहुल कुमार आए, तब बूथों का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन

परियोजना निदेशक ने बताया कि विद्यालय में शिक्षकों के समय से नहीं पहुंचने की वजह से करीब एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा था। 9 बजे राहुल नामक शिक्षक आए, इसके बाद निरीक्षण किया गया। अनुपस्थित मिले शिक्षकों के बारे में बीएसए को मौखिक रूप से बताया गया है। प्रशासनिक अधिकारियों को रिपोर्ट बनाकर भी भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed