फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Payment done 14 years ago, shop not found yet

14 साल पहले किया भुगतान, अभी तक नहीं मिली दुकान

Sun, 01 Aug 2021 05:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 05:12 PM IST
विज्ञापन
Payment done 14 years ago, shop not found yet
एटा। नगर पालिका प्रांगण में बने अनुपम कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स में कुछ दुकानों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। लोगों ने दुकान के लिए करीब 14 साल पहले शुल्क जमा कर दिया, लेकिन अभी तक दुकान उनके हवाले नहीं की गई है। इस मामले में नगर पालिका के ईओ को कानूनी नोटिस दिया है। मैनपुरी की रहने वाली हेमलता ने बताया कि उन्होंने इस कॉम्प्लेक्स में 2007 में आठ दुकानें ली थीं। इसके लिए नगर पालिका ने सभी दुकानों की अग्रिम धनराशि करीब 9 लाख 60 हजार रुपये जमा कराई।
विज्ञापन

आश्वासन दिया कि एक माह के अंदर कॉम्प्लेक्स के सामने की जर्जर दुकानें ध्वस्त कराकर नई दुकानें सुपुर्द कर देंगे, लेकिन 14 साल बीत जाने के बाद भी दुकानें हस्तगत नहीं की गईं हैं। जिसकी वजह से आठों दुकान से करीब 8 करोड़ 76 लाख रुपये की क्षति हो रही है। हेमलता ने अपने वकील ओमपाल सिंह द्वारा नगर पालिका के ईओ को नोटिस भिजवाया है। जिसमें उन्होंने धनराशि वापस करने या दुकान हस्तगत करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed