{"_id":"683206cbeb6fa38ff803a2ad","slug":"patiyali-agra-bus-service-will-start-from-june-1-people-will-benefit-etah-news-c-163-1-eta1001-133964-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: पहली जून से शुरू होगी पटियाली-आगरा बस सेवा, लोगाें को होगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: पहली जून से शुरू होगी पटियाली-आगरा बस सेवा, लोगाें को होगा लाभ
Sat, 24 May 2025 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 24 May 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज स्टैंड के अंदर खड़ीं बसें।
- फोटो : रोडवेज स्टैंड के अंदर खड़ीं बसें।
एटा। जनता की समस्याओं को देखते हुए डिपो की एक बस का संचालन पटियाली से आगरा तक किया जाएगा। जिससे कि इस क्षेत्र के लोगों को आगरा तक आवागमन में दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस बस का संचालन पहली जून से प्रारंभ किया जाएगा।
पहले एटा-गंजडुंडवारा मार्ग खराब होने के चलते इस मार्ग पर चलने वाली काफी बसों को बंद कर दिया गया था। मगर अब जबकि मार्ग पूरी तरह से नया बन चुका है। इसके बाद निगम से मिले आदेश के बाद एटा डिपो की एक बस का संचालन पटियाली से आगरा तक किया जाएगा। इस मार्ग पर रोडवेज सेवा बंद होने के कारण प्रतिदिन आवागमन करने वाले लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। निजी बसों या डग्गामार वाहनों के सहारे लोग जान जोखिम में डालकर यात्रा कर रहे हैं।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नरेश कुमार गुप्ता ने बताया कि जनता की समस्या को देखते हुए इस मार्ग पर नई बस का संचालन 1 जून से शुरू किया जा रहा है। पहले सुबह यह बस डिपो से निकलकर पटियाली पहुंचेगी। वहां से यात्रियों के साथ वापस गंजडुंडवारा और सिढ़पुरा होते हुए मुख्यालय लौटेगी। इसके बाद यहां से आगरा के लिए प्रस्थान करेगी। इसके चलने से इस रूट पर प्रतिदिन आवागमन करने वाले लोगों, विद्यार्थियों और महिलाओं को काफी राहत मिलेगी।