फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Passengers suffer due to collision between contracted and corporation buses

Etah News: अनुबंधित-निगम की बसों के टकराव में यात्री परेशान

Wed, 19 Nov 2025 10:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 10:03 PM IST
विज्ञापन
Passengers suffer due to collision between contracted and corporation buses
आगरा रोड पर खड़ी अुनबंधित बसें। संवाद
एटा। रोडवेज स्टैंड के बाहर अनुबंधित और निगम की बसों के चालक-परिचालकों के टकराव में यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। अक्सर बसें रवाना होने में इस विवाद के कारण लेटलतीफी होती है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर स्थित रोडवेज स्टैंड प्रभारी अंकित पांडेय ने बताया कि हर दिन सुबह के समय अनुबंधित बसों के संचालक आकर निगम के चालक-परिचालक को धमकाने लगते हैं। इसी वजह से कई बार वाद-विवाद भी हो जाता है। संचालकों की इसी हरकत की वजह से यात्रियों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। अनुबंधित बसों में बैठकर सवारियों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ता है। इनके चालक स्टैंड से लगभग 50 मीटर तक बार-बार बस को आगे पीछे करते हैं।
विज्ञापन

यही वजह है कि इनमें बैठे यात्री उतरकर निगम की बस में आना चाहते है और यह लोग उतरने नहीं देते। वहीं अनुबंधित बस संचालकों का कहना है कि रोडवेज बसों को स्टैंड से निकालकर बाहर खड़ा कर दिया जाता है और उनके चालक-परिचालक अनुबंधित बसों को सवारियां नहीं भरने देते हैं। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नरेश कुमार गुप्ता ने बताया कि दोनों ही बसों के चालक-परिचालकों को समझाकर इस स्थिति पर नियंत्रण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed